पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरु गोबिंद सिंह एन्क्लेव में महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई

गुरु गोबिंद सिंह एन्क्लेव में महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | महाराजाअग्रसेन जयंती पंजाब अग्रवाल मंच के प्रधान अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में गुरु गोबिंद सिंह एन्क्लेव में हवन कर मनाई गई। उन्होंने कहा कि महाराज अग्रसेन आदर्श समाजवाद और लोकतंत्र के प्रतीक थे। उन्होंने 108 वर्ष तक कुशलता पूर्वक शासन किया एक बार इंद्र देवता ने नाराज होकर उनके राज्य में वर्षा नहीं होने दी। तब महाराज अग्रसेन ने तपस्या दिव्या से वर्षा करवाई। आज से लगभग 5200 वर्ष पहले अपने 18 पुत्रों के नाम पर 18 ही राज्य बनाए और उस समय विधान परिषद बनाकर लोकतंत्र कायम किया। महाराज बड़े शूरवीर योद्धा, प्रतापी तपस्वी दानी थे। जिन्होंने 18 यज्ञ करवाए, 18 ही पुत्र थे और उन्हीं के नाम पर अग्रवाल समाज के 18 गोत्र हुए हैं। सचिव सीए आरपी गुप्ता, अग्रवाल सभा पंजाब यूथ विंग के प्रधान मनोज अग्रवाल ने कहा कि महाराज अग्रसेन अपने राज्य में बाहर से आकर बसने वाल एक-एक घर को एक सोने का सिक्का और एक ईंट देकर मदद करते थे। जिससे हर आगंतुक वहां के अन्य निवासियों के समान आर्थिक रूप से मजबूत और मकान का स्वामी हो जाता था। अग्रवाल सभा के प्रधान सुभाष अग्रवाल ने राज्य में सबको मिलकर बिजली, पानी, पेट्रोल और गैस की बचत करने के लिए प्रेरित किया। राजन गुप्ता, सुशील गुप्ता की देखरेख में सभी ने युवाओं को दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या नशा मुक्ति के लिए जागृति का प्रण लिया। यहां एडवोकेट आदर्श अग्रवाल, राजन गुप्ता, अशोक गुप्ता, मनोज अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, यशपाल गुप्ता, संजीव गुप्ता, राजन गुप्ता, अविनाश सिंगला, संजय बंसल, श्याम लाल गुप्ता, अनिल गुप्ता, राकेश गुप्ता, आदर्श अग्रवाल, जीवन अग्रवाल, सुशील गुप्ता, अशोक जैन, केके बांसल, सलिल गुप्ता, अरविंद गुप्ता, नरेश गुप्ता, विजय गुप्ता, नरेंद्र अग्रवाल, अमित गुप्ता, मोहन अग्रवाल थे।