पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जय श्री राम के जयघोषों के बीच निकली प्रभु राम की सवारी

जय श्री राम के जयघोषों के बीच निकली प्रभु राम की सवारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दशहरापर्व के उपलक्ष्य में श्री राम लीला कमेटी जालंधर कैंट की ओर से मंदिर श्री बजरंग भवन से जय श्री राम के जयघोषों के साथ प्रभु राम बारात निकाली गई। इसमें सांसद विजय सांपला, चौधरी संतोख सिंह, विधायक परगट सिंह प्रभु राम का आशीर्वाद लेने पहुंचे। राम बारात में दिल्ली, मेरठ से पहुंचे बैंड बाजे, ताशे शहनाई वालों ने राम धुनें बजाकर माहौल राममय बनाया। शोभायात्रा में सुंदर झांकियां भी थीं। इस अवसर पर दिनेश धीर, प्रधान कनिष्क अग्रवाल, राजिन्द्र बांसल, घनश्याम गोयल, अनूप जैन, संजय अग्रवाल, विक्रम बांसल, राकेश कुमार, रमेश वर्मा, गिरधर गोपाल, संजीव त्रेहन, जगमोहन वर्मा, अश्विनी गर्ग भी थे।

सांसद विजय सांपला, चौधरी संतोख सिंह, विधायक परगट सिंह भी यहां पहुंचे।