- Hindi News
- काला बकरा नेशनल हाईवे पर कैंटर की टक्कर से फौजी की मौत
काला बकरा नेशनल हाईवे पर कैंटर की टक्कर से फौजी की मौत
गांवकाला बकरा नेशनल हाईवे स्थित सिविल अस्पताल के सामने एक कैंटर ने सड़क पार कर रहे फौजी को टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसे काला बकरा के सिविल में भर्ती करवाया। वहां से उसे एमएच जालंधर कैंट ले जाया गया जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी मिली है कि लांस नायक मंगत राम पुत्र दुर्गा दास वासी गांव दलमा थाना अखनूर जिला जम्मू आर्मी के 21 मूवमेंट कंट्रोल ग्रुप में सेवा निभा रहा था। वह पठानकोट से आर्मी की स्पेशल ट्रेन से दिल्ली जा रहा था। लाइन क्लियर ने होने के चलते ट्रेन काला बकरा रेलवे स्टेशन पर रुक गई। इस दौरान वह साथी के साथ खाने का सामान खरीदने अड्डा काला बकरा गया। स्टेशन वापस आते समय जालंधर की तरफ रहे कैंटर(पीबी10-बीसी-6589) ने उसे टक्कर मार दी। किशनगढ़ चौकी इंचार्ज दिलबाग सिंह ने बताया, कैंटर चालक अमरजीत पुत्र बंता राम वासी काला बकरा पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।