जालंधर | न्यूहरबंस नगर वेलफेयर सोसायटी की ओर से शनिवार को 17वें जागरण के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रधान दविंदर परमार और महासचिव दिलीप मरवाहा टोनी ने बताया - यात्रा शाम पांच बजे शिव मंदिर न्यू हरबंस नगर से निकलेगी और जागरण स्थल पर पहुंच कर संपन्न होगी।