- Hindi News
- पति पत्नी को सौतेली मां, बहन और भाइयों ने पीटा
पति-पत्नी को सौतेली मां, बहन और भाइयों ने पीटा
खांबराकेमलको तराड़ा गांव में सौतेली मां, बहन भाइयों ने पति-प|ी को पीट दिया। दोनों को जख्मी हालत में सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
मलको तराड़ा के रहने वाले पेंटर जसवंत लाल पुत्र सोहन लाल ने बताया कि उसकी सौतेली मां और सौतेली बहन अक्सर उसकी प|ी बलजीत कौर के साथ लड़ाई झगड़ा करती है। जसवंत ने बताया कि कई दिनों के बाद उसको काम मिला था, शुक्रवार को जब वो काम पर गया, तो उसकी सौतेली मां-बहन ने उसकी प|ी के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। जब रात को घर आने के बाद वो पिता को मां-बहन के झगड़ा करने के बारे में कहा। तो उसकी सौतेली मां ने उसको सिर पर गंडासा दे मारा। जब उसको बचाने के लिए उसकी प|ी बलजीत आई, तो जसवंत की सौतेली बहन और सौतेले तीन भाइयों ने उसको पीट दिया। जिस संबंधी थाना लांबड़ा में शिकायत दे दी गई है।