- Hindi News
- सेमिनार आज ब्रिटिशनागरिक पंजाबियों के जमीन के केस लड़ेगी ब्रिटिश सरकार
सेमिनार आज - ब्रिटिशनागरिक पंजाबियों के जमीन के केस लड़ेगी ब्रिटिश सरकार
जालंधर | विदेशबसे पंजाबियों की एक बड़ी समस्या पैतृक जमीनों पर कब्जों की है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि जिन पंजाबियों ने यूके की नागरिकता ली हुई है, उनकी समस्या हल करने बारे वहां की सरकार एक्टिव हुई है। ब्रिटिश हाई कमीशन इन समस्याओं को लेकर सुबह 10 बजे होटल रेडिसन में सेमिनार करवा रहा है। इसमें ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर डेविड लिलीयट एनआरआई सभा के प्रतिनिधि के साथ पहुंचेंगे।