सुक्खा काहलवां मर्डर केस
हरियाणा से आया एक शूटर बना रहा था गैंग, दो पिस्तौल बरामद
सुक्खा की मौत का बदला लेने आए 2 दोस्त गिरफ्तार
satkush@twitter.com
गैंगस्टरसुक्खा काहलवां के मर्डर में फरार चल रहे विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया को पुलिस 20 दिन बाद पकड़ नहीं पाई, लेकिन पुलिस ने सुक्खा के दो दोस्त गिरफ्तार किए हैं। इनमें एक हरियाणा के गांव ऐरवा का शूटर राजिंदर पाल सिंह भी है। राजिंदर पाल सिंह ने बदला लेने के लिए गैंग बनानी थी। इस गैंग में गांव काहलवां का राजविंदर सिंह भी था। पुलिस ने राजिंदर पाल और राजविंदर को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। दोनों मंगलवार को फिर से कोर्ट में पेश किए जाएंगे। एसएसपी जसप्रीत सिंह सिद्धू का कहना है कि सीआईए स्टाफ ने दोनों आरोपी पकड़े हैं। इनके कब्जे से दो माउजर (पिस्तौल) बरामद किए गए हैं। एसएसपी ने कहा कि बरामद किए गए हथियार का क्या करना था। इस बाबत पूछताछ चल रही है। एसएसपी ने माना कि सुक्खा के बदला लेने के एंगल पर पूछताछ की जा रही है और हरियाणा पुलिस से राजिंदर पाल सिंह का रिकॉर्ड मांगा है।
अमृतसर हाइवे से सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दोनों आरोपी पकड़े थे। एसएसपी ने दोनों से पूछताछ के लिए एसपी (डी) हरकंवलप्रीत सिंह खख की सुपरविजन में बनाई टीम में डीएसपी तरसेम सिंह और इंचार्ज अंग्रेज सिंह पूछताछ कर रहे हैं। अब तक की पूछताछ में राजिंदर पाल सिंह ने माना कि वह सुक्खा का दोस्त है और उस पर केस दर्ज हैं। सुक्खा के मर्डर के बाद में जालंधर आया था, ताकि सुक्खा की गैंग से जुड़े युवक से मुलाकात कर बदला लेने के लिए साजिश बना सके। वहीं दूसरा आरोपी राजविंदर सिंह महज 21 साल का है और वह सुक्खा का गांव का दोस्त है। राजविंदर कहता है कि वेपन उसे सुक्खा के साथी ने दिया था। सुक्खा को पता था कि उसका मर्डर गौंडर और प्रेमा कर सकते हैं। इसलिए वह पेशी पर जाया करता था और सुक्खा के दोस्त न्यू नाभा जेल तक छोड़ कर आते थे। 21 जनवरी को एक दोस्त की शादी थी तो सुक्खा के दोस्त वहां चले गए थे।
असहला के साथ पकड़े गए लम्मा पिंड से सटे अर्जुन नगर के रहने वाले सूरत सिंह उर्फ सूरज लाहोरिया और लम्मा पिंड के बलदेव राज को तीन दिन का रिमांड खत्म होने पर गढ़शंकर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने यह कह कर और रिमांड मांगा कि सूरज पर पहले भी केस दर्ज है। वह शातिर अपराधी है। इस लिए उससे बरामद किए गए हथियार कहां से लेकर आए थे और उसका मकसद क्या था। कोर्ट ने सूरज और बलदेव को दो दिन के और रिमांड पर पुलिस के हवाले कर दिया। गढ़शंकर पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपी मोरांवाली से पकड़े थे।
साजिशकर्ता सोनू बाबा ने जुर्म कबूला
सुक्खामर्डर केस की साजिशकर्ता गुरजीत सिंह उर्फ सोनू बाबा ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। सोनू बाबा ने कहा कि उसे पता था कि अगर हम लोग सुक्खा को मारते तो वह उन्हें मार देता। पुलिस ने सोनू बाबा की केस में गिरफ्तारी दिखाते हुए रिमांड पर लिया था और उसे सुबह रिमांड के लिए फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं फगवाड़ा के थाना सदर की पुलिस ने केस में गांव नाहला के पवित्तर सिंह और हरबंस इन्क्लेव के कर्मजीत सिंह की गिरफ्तारी दिखाई है। पवित्तर 14 फरवरी तक तो कर्मजीत को 11 फरवरी तक रिमांड पर लिया है। ये दोनों आरोपी देहात पुलिस ने असहला के साथ पकड़े थे।