- Hindi News
- कूड़ा फेंकने के लिए जगह मिली तो रामामंडी पुल को डस्टबिन बना दिया
कूड़ा फेंकने के लिए जगह मिली तो रामामंडी पुल को डस्टबिन बना दिया
मेन होशियारपुर रोड पर 30 फुट चौड़े पुल पर दस फुट तक कचरे के ढेर
नाक में दम | घरोंसे इकट्ठा किया कूड़ा रेहड़ियों पर लाकर यहां फेंक िदया जाता है। बच्चे कूड़ा बीनते रहते हैं। बिना नाक पर रुमाल रखे यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है।
जिम्मेदार कौन | पुलपर सुबह 10.30 बजे िनगम का ट्रक आधा पुल घेर कर खड़ा होता है। कूड़ा उठाने के िलए जेसीबी लगाई जाती है। ट्रक पर डालते समय कई बार कूड़ा लोगों पर भी गिर जाता है।
जालंधर | रामामंडीपुल करीब एक साल से वॉर्ड नंबर 10, 11 और 13 के लोगों के कूड़े का डंप बना हुआ है। पहले मेन बाजार में कूड़ा फेंका जाता था। 23 जुलाई 2013 को दुकानदारों ने मार्केट बंद रख िवरोध जताया। मामला सुलझाने को तीनों वार्ड के पार्षद और उस समय के असिस्टेंट कमिश्नर वेद व्यास मौके पर पहुंचे। इसके बाद कूड़ा सुच्ची पिंड फेंकना शुरू किया गया तो वहां के लोगों ने विरोध कर दिया। अब लोगों ने रामामंडी फ्लाई ओवर को ही डंप बना दिया है। करीब 30 फुट चौड़े इस पुल पर 40 मीटर लंबाई तक कूड़ा फेंका जा रहा है। फोटो : दीपक कुमार