- Hindi News
- एनआईटी अपडेट कंप्यूटर सेंटर और गर्ल्स हॉस्टल अब रात बारह बजे तक खुलेगा
एनआईटी अपडेट- कंप्यूटर सेंटर और गर्ल्स हॉस्टल अब रात बारह बजे तक खुलेगा
एनआईटीका गर्ल्स हॉस्टल अब रात 12 बजे तक खुला रहेगा। यह आदेश डायरेक्टर आईके भट्ट ने दिया है। पहले हॉस्टल केवल साढ़े आठ बजे तक खुला रहता था, जिससे लड़कियों को काफी दिक्कत रही थी। लड़कियों ने डायरेक्टर प्रो. भट्ट से यह मांग कर रखी थी। इसके साथ कंप्यूटर सेंटर को भी रात में बारह बजे खोलने का आदेश किया गया। ताकि प्रिंट आउट लेने और कंप्यूटर पर कुछ काम करने के लिए स्टूडेंटों को कोई परेशानी आए। खास बात यह है कि रात साढ़े आठ बजे तक ही कैंपस के बाहर रह सकते हैं जबकि कैंपस के भीतर वह रात बारह बजे तक रह सकते हैं।