एएसआई कत्ल केस : भोला कोर्ट में पेश
ड्रग तस्कर जगदीश भोला को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत ले जाती पुलिस।
सिटी रिपोर्टर | कपूरथला
फगवाड़ाकेबहुचर्चित एएसआई गुरदेव सिंह कत्ल के मुख्य साजिशकर्ता पंजाब पुलिस से निलंबित ड्रग तस्कर जगदीश भोला को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला सेशन जज एएस राय की अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने दोनों पक्षों के वकीलों की जिरह सुनने के बाद आरोपी जगदीश भोला को दो मार्च को दोबारा पेश करने के आदेश दिए।
बता दें कि मार्च 2013 को फगवाडा-जालंधर मार्ग पर मुठभेड में एएसआई गुरदेव सिंह का कत्ल कर दिया गया था। पुलिस ने कत्ल मामले में शामिल सभी आरोपियों तो गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने मामले की साजिशकर्ता के तौर पर निलंबित डीएसपी जगदीश भोला का नाम लिए जाने के बाद भोला को इस मामले में शामिल कर लिया गया।
जिस कारण सोमवार को नाभा जेल से भोला को सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच कपूरथला की सेशन अदालत में पेश किया गया। जिला सेशन जज की अदालत ने भोला मामले की पेशी 2 मार्च को डाल देने के बाद आरोपी जगदीश भोला को नाभा जेल ले जाया गया।