- Hindi News
- न्यूजीलैंड से जीपीओ पहुंचा विश्व कप 2015 का डाक टिकट
न्यूजीलैंड से जीपीओ पहुंचा विश्व कप 2015 का डाक टिकट
क्रिकेटप्रेमियों और डाक टिकट कलेक्ट करने वाले अब मुख्य डाकघर से न्यूजीलैंड से विश्वकप 2015 का डाक टिकट ले सकते हैं। एएसपी कैलाशचंद ने बताया कि जालंधर के लिए केवल 1100 डाक टिकट आए हुए है। इसमें में 100 डाक टिकट कैंट डाक घर भेजी जाएंगे। 14 टीमों वाले इस टिकट की कीमत 400 रुपए है। यदि कोई एक साथ पांच डाक टिकट लेता है तो उसे 20 फीसदी की छूट मिलेगी। टिकट न्यूजीलैंड पोस्ट ने जारी की है। इसमें विश्वकप खेलने वाली टीम की बाल बनी हुई है। यह टिकट दोबारा जारी नहीं होगी। पूरे पंजाब में करीब 20 हजार की संख्या में डाक टिकट आए हुए हैं।
न्यूजीलैंड में जारी विश्वकप 2015 की डाक टिकट को दिखाते कैलाशचंद।