- Hindi News
- स्वाइन फ्लू की एक और मरीज पॉजिटिव, चार संदिग्ध
स्वाइन फ्लू की एक और मरीज पॉजिटिव, चार संदिग्ध
स्वाइनफ्लू की एक और मरीज पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्हें इलाज के लिए डीएमसी लुधियाना दाखिल किया गया है। वह गांव रसूलपुर की रहने वाली हैं। उनके अलावा चार लोगों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। इन मरीजों का इलाज सिविल अस्पताल, पटेल और अंकुर अस्पताल में चल रहा है। इन मरीजों के नाम गीता,त परमजीत सिंह, दमनप्रीत और अंजू बाला है। इनका सैंपल लेकर जांच को भेजा जाएगा। पहले भेजे गए चार लोगों के सेंपल का टेस्ट अभी तक नहीं आया है।
सोमवार को आईडीएसपी के प्रदेश इंचार्ज डॉ. दीपक भाटिया भी जालंधर अस्पताल का दौरा करने पहुंचे। दीपक भाटिया ने बताया कि पंजाब भर में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए दवा और इंतजाम पूरा है। अभी तक जिले में 11 स्वाइन फ्लू के मरीज आए थे। जिसमें 3 की मौत हो चुकी है। 11 ही संदिग्ध मरीज हैं। जिनके अभी टेस्ट की रिपोर्ट आनी बाकी है। उनके साथ सिविल सर्जन डॉ़. आरएल बस्सन भी थे।
सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सैंटर में स्वाईन फल्यू का सस्पैक्टीड मरीज गीता को चैक करती डॉक्टर
आईडीएसपी के प्रदेश इंचार्ज डॉ. दीपक भाटिया ने किया दौरा