कमलेश ग्रोवर आज नामांकन करेंगी
लोग बोले-हमारा पार्षद काम करवाने वाला हो
जालंधर | वार्ड-49 के लिए कांग्रेसी उम्मीदवार कमलेश ग्रोवर मंगलवार को अपना नामांकन पत्र भरेंगी। सोमवार रात जिला कांग्रेस की तरफ से कमलेश ग्रोवर को उनके घर पर जाकर चुनाव उम्मीदवार बनाए जाने का पत्र सौंपा गया। जिला कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी का कहना है कि मंगलवार को नामांकन से पहले सभी कांग्रेसी नेता उनके घर टैगोर नगर में इकट्ठा होंगे। वहीं से नामांकन के लिए सुबह 10 बजे निकलेंगे। वहां मेजर सिंह, सुशील रिंकू और जिला कैशियर डॉ. सुनील शर्मा भी मौजूद थे।
इलाके में सीवरेज की समस्या है। कुछ दिन बाद सीवरेज बंद हो जाता है, जिससे पीने का पानी भी गंदा आता है। बरसात में वाटर लॉगिंग समस्या है। रमनमहेन्द्रू निवासीअशोक नगर
बीते तीन साल से शहनाई पैलेस रोड नहीं बनी। सड़क की हालत खराब होने से परेशानी हो रही है। इलाके में सफाई व्यवस्था भी खराब है। संजयखैहरा, केमिस्ट
इलाके में तीन साल से सफाई कर्मचारी नहीं आया। लोग खुद सफाई करवाते हैं। कई जगह सड़कों पर कूड़ा पड़ा रहता है। सुनीलकुमार, निवासीटैगोर नगर
न्यू विजय नगर पार्क के बाहर लोग कूड़ा फेंक जाते हैं, जबकि ये डंप नहीं है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। जतिंदरपाल सिंह, इलेक्ट्रॉनिक्सकारोबारी
सड़क की हालत बहुत खराब है। कई सालों से सड़क नहीं बनी। दिनभर रोड पर ट्रैफिक रहता है। टूटी सड़क से व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। जसबीरसिंह बिट्टू