- Hindi News
- गैंग रेप केस में फरार तीसरे आरोपी गोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
गैंग रेप केस में फरार तीसरे आरोपी गोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
वडालाचौक के पास प्यारा का झांसा देकर गैंग रेप करने फरार तीसरे आरोपी ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया। मामले में चार लोगों को थाना छह की पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वडाला कालोनी की रहने वाली 17 साल की नाबालिगा के साथ 28 जनवरी को तीन लोगों ने गैंग रेप किया था। जिसमें दो आरोपी राहुल राजू को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि खुरला किंगरा का रहने वाला गोपी फरार था। सोमवार को गोपी ने पुलिस के दबाव के बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया। मामले में साजिश के तहत शामिल सुनीता और कुलविंदर को भी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।