मकसूदां के नेशनल पार्क को मिले दो माली
मकसूदांके साथ लगते नेशनल पार्क की देखरेख के लिए सोमवार को वेलफेयर सोसायटी का गठन किया गया। सोसायटी के गठन के मौके पर सीपीएस केडी भंडारी, मेयर सुनील ज्योति और पूर्व पार्षद गुरदीप सिंह नागरा भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार से पार्क के विकास को फंड दिया जाएगा। मेयर सुनील ज्योति ने पार्क के लिए दो माली देने का ऐलान किया। साथ ही आसपास की सड़कें बनवाने के लिए भी आश्वासन दिया। सोसायटी के प्रधान उमेश बतरा ने अतिथियों का स्वागत किया।
वहां पर चेयरमैन सुरिंदर कुमार मनोचा, उप प्रधान हरपाल सिंह, सेक्रेटरी कंवरजीत सिंह, संयुक्त सचिव हरभजन सिंह, कैशियर नवदीप कुमार शर्मा को नियुक्त किया गया। राजेश विज, दलजीत सिंह नागरा, लव सहोता, सोहन लाल, सुरिंदर गिल, सुरिंदर अरोड़ा, कैप्टन गुरदयाल, डॉ. इंद्रजीत, कुलदीप सिंह, लखविंदर सिंह और होशियार सिंह ओबराय भी मौजूद थे।