पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएसए रमसा दफ्तरी कर्मचारियों ने विधायकों को दिया मांगपत्र

एसएसए/रमसा दफ्तरी कर्मचारियों ने विधायकों को दिया मांगपत्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | एसएसएरमसा दफ्तरी यूनियन पंजाब के कर्मचारियों को रैगुलर करने की मांग लेकर विधायक पवन कुमार टीनू और विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला को मांगपत्र दिया। जिला प्रधान गगनदीप शर्मा ने कहा कि जिला शिक्षा दफ्तर और ब्लाक स्तर पर 2004 से विभिन्न कैटागरी, कैडरों के अधीन दफ्तर में काम कर रहे हैं। दस सालों के लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद कर्मचारियों को रैगुलर नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में सैकंडों बार मंत्रियों, डायरेक्टर उच्च अधिकारियों से मीटिंगें हुई, मगर विश्वास दिलाने के बावजूद उन्हें रैगुलर नहीं किया गया। इसलिए इस मांगपत्र के माध्यम से उनके मांग सरकार के समक्ष रखें।