पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस के डर से नहीं, अपनी सेफ्टी के लिए पहनो हेलमेट

पुलिस के डर से नहीं, अपनी सेफ्टी के लिए पहनो हेलमेट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हादसोंकेखिलाफ भास्कर महाअभियान से पंजाब जाग्रति मंच भी जुड़ गया है। सोमवार को मंच सदस्यों ने गुरु नानक मिशन चौक में करीब एक घंटे तक ट्रैफिक नियमों प्रति जागरूक किया। मंच के दीपक बाली की अगुवाई में सभी सदस्यों ने ट्रैफिक नियमों की पालना करने का प्रण लिया। बाली ने कहा कि रेत रफ्तार वाहन चलाना मौत को दावत देने के बराबर है। उन्होंने नियमों की अवलेहना करने वाले दोपहिया वाहन चालकों को समझाया। साथ ही कई दोपहिया वाहन चालकों को हेल्मेट डालकर उन्हें हेल्मेट के फायदे गिनाए।

मंच सदस्यों के प्रयास से प्रभावित होकर सोनू शर्मा ने आगे से घर से ही हेल्मेट डालकर आने का प्रण लिया। उन्होंने कहा कि पहले वह पुलिस के डर से हेल्मेट पहनते थे। लेकिन अब से वह अपनी सेफ्टी के लिए पहनेंगे। इसी तरह कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान को लेकर शहर के युवाओं में खास उत्साह था।

अभियान में भास्कर के साथ पंजाब जाग्रति मंच के महासचिव दीपक बाली, गुरमीत वारिस, कुलविंदर हीरा, संतोख सिंह राजू, प्रियंका शर्मा, उत्कर्षा शर्मा, सूरज सभ्रवाल, विशाल शर्मा, राजन जोशी, हतिंदर शर्मा, गुरमेल सिंह, परमिंदर सिंह प्रीत नगर, अर्जुन हैप्पी, प्रवीण कुमार, योगेश सोढी जुड़े रहे।

गुरु नानक मिशन चौक पर अभियान के दौरान लोगों से हेलमेट पहन कर दोपहिया वाहन चलाने और हर हाल में ट्रैफिक रूल्स को फॉलो करने की अपील करते पंजाब जागृति मंच के सदस्य। -भास्कर

गुरु नानक मिशन चौक पर अभियान के दौरान पंजाब जागृति मंच के दीपक बाली ने हेलमेट बाजू में लटकाकर निकल रह वाहन चालक को रोककर उन्हें हेलमेट पहनाया और आगे से भी खुद की सेफ्टी के लिए ऐसा करने की अपील की।