पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमडी थर्ड ईयर की स्टूडेंट थी

एमडी थर्ड ईयर की स्टूडेंट थी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टूडेंट ने डीएमसी लुिधयाना के हॉस्टल में की खुदकुशी

लुधियाना | डीएमसीअस्पताल के एमडी गर्ल्स हॉस्टल में एक मेडिकल स्टूडेंट ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। स्टूडेंट की पहचान जालंधर की रहने वाली सुप्रिया के रूप में हुई है। वह पेडिएट्रिक में एमडी थर्ड ईयर की स्टूडेंट थी। एडीसीपी परमजीत सिंह पन्नू ने बताया कि सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। इसमें उसने लिखा है कि, \\\"पापा मैं लड़दे लड़दे थक गई आं, पापा हुन अपने बेटे दा ध्यान रखियो।\\\' सुप्रिया के पिता डाक्टर बलविंदर सिंह जालंधर में डिस्ट्रिक हेल्थ अफसर हैं। उसका छोटा भाई चंडीगढ़ में एमबीबीएस कर रहा है। स्टूडेंट के पिता बलविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की खुदकुशी के पीछे अस्पताल के दो डॉक्टर हैं। वह उसे मानसिक तौर पर तंग कर रहे थे। डॉक्टर उसकी परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर साइन नहीं कर रहे थे।