पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगत माने, कालिया हंगामे के डर से टली बैठक

भगत माने, कालिया हंगामे के डर से टली बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम की एफएंडसीसी की मीटिंग एक बार फिर टाल दी गई है। नाराज विधायकों को मेयर सुनील ज्योति मना नहीं सके। सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया और भाजपा नेता रवि महेंद्रू पहले ही नाराज थे। वे मीटिंग में कुछ प्रस्तावों के खिलाफ भी थे।

जानकार बताते हैं कि विधानसभा हलका नॉर्थ में ज्यादा विकास को लेकर बाकी नाराज विधायकों का मामला उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल और भाजपा हाईकमान तक पहुंच गया था। सोमवार सुबह 9 बजे मेयर को भाजपा हाईकमान का फोन आया था। निगम दफ्तर ने दोपहर पौने तीन बजे सबको फोन पर मीटिंग के पोस्टपोन होने की सूचना दी गई। कारण मेयर सुनील ज्योति के शहर के बाहर जाना बताया गया। मेयर ने कहा कि मेरे पिता बीमार हैं, मुझे शहर से बाहर मेरठ आना पड़ा। अगली मीटिंग 7 अक्टूबर को सुबह 11 बजे होगी। मीटिंग टालने के पीछे राजनीति ये बताई जा रही है कि अगर मीटिंग होती तो हंगामा तय था। जिससे दोनों पार्टियों की फजीहत होती। हाईकमान ने मेयर को कहा कि सभी मसलों का हल निकाल कर ही मीटिंग की जाए। मेयर विधायकों और भाटिया-रवि को मना नहीं सके। हाईकमान ने सब विधायकों से पूछकर प्रस्ताव डालने के लिए कहा है।

जालंधर| विधायकमनोरंजन कालिया और सीपीएस केडी भंडारी के भले ही पार्टी ने गले मिले दिए हैं, लेकिन दिल अभी भी मिलना बाकी है। कुछ तो अभी ऐसा है जो उनके खुलकर मिलने दे रहा है और ही उनके साथियों को। अब मेयर को वक्त मिल गया है कि वह नाराज कालिया और भगत को मना लें। रविवार को वह मंत्री भगत चूनी लाल और विधायक मनोरंजन कालिया को मनाने उनके घर भी गए। मीटिंग में कुल 226 प्रस्ताव रखे गए थे, जिसमें कांग्रेसी वार्डों में विकास कार्यों की लिस्ट अकाली-भाजपा वार्डों से ज्यादा लंबी थी। मेयर और भाटिया की लड़ाई के चलते दो साल में ये पांचवीं बार है कि मीटिंग नहीं हो सकी। मीटिंग पहले रद्द होती रही है और इस बार पोस्टपोन की गई है। इससे पहले मॉडल टाउन में मेयर हाउस में रखी मीटिंग में भी जमकर बहस हुई थी।