पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्व में 17.3 मिलियन लोगों की मौत दिल की बीमारियों से होती हैं : डॉ. बस्सन

विश्व में 17.3 मिलियन लोगों की मौत दिल की बीमारियों से होती हैं : डॉ. बस्सन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तंबाकू, शराब और जंक फूड से होती है दिल की बीमारियां

भास्कर न्यूज | जालंधर

दिलकी बीमारियां विश्व में होने वाली मौतों का एक मुख्य कारण है। विश्व में 17.3 मिलियन लोगों की मौत दिल की बीमारियों के कारण मौत होती है। अगर ये संख्या ऐसे ही बढ़ती रहे तो 2030 तक ये संख्या 23 मिलियन तक पहुंच जाएगी। यह बात सिविल सर्जन डाॅ. आरएल बस्सन ने कही। उन्होंने कहा कि दिल की बीमारियों के बड़े कारण तंबाकू, शराब, जंक फूड और खाने पीने की गलत आदतें है।

उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में 29 सितंबर को विश्व हार्ट दिवस मनाया जाता है। सेहत विभाग की ओर से 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक विश्व हार्ट वीक मनाया जाता है। सहायक सिविल सर्जन डाॅ. देस राज ने कहा कि 40 साल की उम्र के बाद हर व्यक्ति को ब्लड प्रेशर और रुटीन चैकअप करवाना चाहिए। टीबी अफसर डा. राजीव शर्मा, डा. सतीश सूद, दीपक डोगरा, पुरुषोत्तम, अमरजीत कौर, जगजीत सिंह और रोहित शर्मा भी मौजूद थे।