पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगर कोई सरकारी बाबू रिश्वत मांगे तो डायल करें 1800 1800 1000

अगर कोई सरकारी बाबू रिश्वत मांगे तो डायल करें 1800-1800-1000

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | पंजाबसरकार ने लोगों को पारदर्शी प्रशासन मुहैया करवाने के उद्देश्य से प्रदेश में भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए मुहिम शुरू की है। ये मुहिम तभी कामयाब हो सकती है, यदि सभी वर्गों के लोग मिलकर योगदान दे। उक्त विचारों को पुलिस विजिलेंस ब्यूरो के उप कप्तान निर्मलजीत सिंह सहोता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ दोआबा चौक स्थित गुरु नानक पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल में करवाए जागरूकता सेमिनार में व्यक्त किया। इंस्पेक्टर दलबीर सिंह और इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने कहा कि शहरों और गावों में चल रहे विकास कार्यों में पारदर्शीता लाने के लिए किसी किस्म की घपलेबाजी को विजिलेंस ब्यूरो के ध्यान में लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि सरकारी विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी काम के बदले रिश्वत मांगता है, तो लोग विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000 पर काल कर सकते है। इसके अलावा विभाग की वेबसाइट www.vigilancebureaupunjab.org पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान छनबीर सिंह खालसा, डायरेक्टर प्रो. मनजीत सिंह, मेडम भूपिंदर कौर, पार्षद परमजीत सिंह रेरु, सुरिंदर सिंह गुलाटी, जसविंदर सिंह चावला, गुनजीत सिंह और बलविंदर सिंह भी मौजूद थे।