- Hindi News
- टीबी कंट्रोल प्रोग्राम के तहत मेडिकल अफसरों को दी एक दिन की ट्रेनिंग
टीबी कंट्रोल प्रोग्राम के तहत मेडिकल अफसरों को दी एक दिन की ट्रेनिंग
जालंधर | टीबीकंट्रोल प्रोग्राम के तहत आदमपुर, करतारपुर, बिलगा और शाहकोट के मेडिकलों अफसरों को एक दिन के लिए ट्रेनिंग दी गई। जिला टीबी अफसर डाॅ. राजीव शर्मा ने बताया की नई टेक्नोलॉजी के तहत किस तरह टीबी पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कैटेगरी के अनुसार टीबी के केसों की पहचान, इलाज और उनके बुरे परिणामों के बारे में बताया। इसके अलावा मरीजों के रिकार्ड और उनकी मेंटेनस के बारे में भी बताया। सब डिवीजन फिल्लौर अस्पताल के एमओटीसी डाॅ. रमेश प्रभाकर ने प्रोग्राम में ट्रेनिंग दी।