- Hindi News
- डीसी ले रहे दफ्तरों में आने वालों से फीडबैक
डीसी ले रहे दफ्तरों में आने वालों से फीडबैक
जालंधर | डीसीआफिस कांप्लेक्स में विभिन्न दफ्तरों में तमाम तरह के कामकाज कराने के दौरान नागरिकों को स्टाफ का व्यवहार गलत लगता है या कोई पैसे की डिमांड करता है तो फीडबैक फार्म भरकर सारा मामला डीसी केके यादव को बताया जा सकता है। पहली बार डीसी आफिस में नागरिकों से फीडबैक फार्म भरवाया जा रहा है। दीवारों पर बाक्स लगा दिए हैं। फार्म इसमें डालने होंगे। इन्हें खुद डीसी देखेंगे। डीसी केके यादव कहते हैं कि सेवाओं में सुधार को लेकर फीडबैक लोगों के बीच ही तो होती है। इसी मकसद से ये फार्म रखे गए हैं। इससे पहले यादव ने रजिस्ट्री करवाने वालों को फोन करके पूछना शुरू किया था कि किसी क्लर्क ने रिश्वत तो नहीं मांगी। नए फीडबैक फार्म में पूछा जा रहा है कि आफिस में सफाई कैसी है, बैठने के लिए जगह पूरी है या नहीं। यहां तक की स्टाफ के व्यवहार को लेकर संतुष्ट है या नहीं फार्म पर बने बाक्स में टिक करके बताना होगा।