- Hindi News
- सोसायटी के कार्यकारी अध्यक्ष ने डीसीपी को दी शिकायत
सोसायटी के कार्यकारी अध्यक्ष ने डीसीपी को दी शिकायत
एसयूएस नगर सोसायटी चुनाव
शहीदउधमसिंह नगर वेलफेयर सोसायटी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रद्युमन सिंह ठुकराल ने डीसीपी नवीन सिंगला से मिल कर सोसायटी के दफ्तर पर ताला तोड़ कर कब्जा करने की शिकायत की। उन्होंने शिकायत में अखबारों में छपी दफ्तर का ताला तोड़ने और नया ताला लगाने की तस्वीरों की कटिंग भी सौंपी।
ठुकराल का कहना है कि उन्होंने मांग पत्र सौंप कर जिला प्रशासन से चुनाव करवाने के लिए कहा था। इसके बाद डीसीपी नवीन सिंगला ने दोनों ग्रुपों में सहमति बनने तक चुनाव पर रोक लगा दी थी। इस पर सोसायटी के दफ्तर में कब्जा करना गैरकानूनी है। सोसायटी का कार्यकारी अध्यक्ष होने के नाते नया अध्यक्ष बनने तक वही सोसायटी का काम काज देख रहे हैं। लेकिन अब अस्पताल में पड़ी मशीनरी, कैश रिकार्ड से अगर किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की जाती है तो उसके लिए कब्जा करने वाले ही जिम्मेदार होंगे।
कमेटीने खुला रखा दफ्तर
पांचमेंबरी कमेटी ने सोमवार को भी दफ्तर खुलवाया। मरीजों की पैसे लेकर रसीदें भी काटी गईं। सोमवार को आरएस मोती, विनोद पुरी, सागर अग्रवाल सतपाल सिंह ने अस्पताल खोल कर कार्य करवाने का दावा किया है।
एसीपीसेंट्रल को सौंपी जांच
डीसीपीनवीन सिंगला ने एसीपी सेंट्रल को मामले की जांच सौंपी है। एसीपी सेंट्रल देवदत शर्मा का कहना है कि वह अभी जांच कर रहे हैं।
कपूरने नाम वापस लिया
पांचमेंबरी कमेटी के सदस्य राजीव कपूर ने कमेटी से नाम वापस ले लिया है। कपूर ने कहा कि राकेश नंदा ने मीटिंग रविवार को चुनाव कमेटी का चेयरमैन बनाने के लिए रखी गई थी। मुझे चुनाव कमेटी का मेंबर कह कर लिया गया था, लेकिन सोसायटी संचालन करने वाली पांच मेंबरी कमेटी में नाम डाल दिया गया। वह किसी ग्रुप से नहीं जुड़े हैं।