पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1000 लोगों ने कहा लागू करें सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट

1000 लोगों ने कहा- लागू करें सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नकोदरकेग्रीन एक्टीविस्ट गौरव जैन पहले ही नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। अब 1000 लोगों की सपोर्ट भी है। उन्होंने ट्रिब्यूनल में नागरिकों के हस्ताक्षरों वाला दस्तावेज सुनवाई के दौरान रखा है, जिन्होंने जालंधर का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट लागू करने की मांग की है। साथ ही केवल विहार में कूड़े का मसला भी रखा है। मामले की अगली सुनवाई 21 अक्टूबर को होगी।

नई दिल्ली में ग्रीन ट्रिब्यूनल में लोकल बॉडीज विभाग की तरफ से बालामुर्गन पेश हुए थे। लोकल बॉडीज विभाग के वकीलों ने जालंधर और बठिंडा में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट को लागू करने बारे पक्ष रखा था। सुनवाई इकट्ठी होनी थी लेकिन अब दोनों शहर की अलग-अलग सुनवाई होगी। गौरव जैन बताते हैं कि जालंधर नगर निगम के कमिश्नर एमएस छतवाल के नाम लोगों के सिग्नेचर करके सॉलिड वेस्ट प्रोजेक्ट लागू करने की मांग की थी। इसकी कापी ट्रिब्यूनल के सामने रखी है।

लोकलबॉडीज ने स्टेटस रिपोर्ट अभी भी नहीं रखी : एनजीटीने लोकल बॉडीज विभाग से प्रोजेक्ट की स्टेटस रिपोर्ट मांगी हुई है। लोकल बॉडीज विभाग ने बताना है कि कब प्रोजेक्ट लागू करेंगे। तीन सुनवाई बीत गईं, लेकिन लोकल बॉडीज विभाग ने अभी रिपोर्ट नहीं रखी है।

जालंधर से पहले बठिंडा में ये प्रोजेक्ट लागू हो सकता है। जो सामान जिंदल पॉवर ने जालंधर के लिए मंगवा रखा था। अब उसे बठिंडा भेज रहे हैं। इसी कंपनी के पास दोनों का कामकाज है।

जिंदल पॉवर ने जालंधर का सामान बठिंडा भेजा

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में रिपोर्ट पेश. अगली सुनवाई 21 को