50 हजार लोगों को मिलेगी न्यूनतम पेंशन
न्यूनतमएकहजार रुपए स्कीम का फायदा पंजाब में पचास हजार लोगों को मिलेगा। यह जानकारी रीजनल पीएफ कमिश्नर एमएस कालिया ने सोमवार को बस स्टैंड स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि इस स्कीम को लेकर मंगलवार को एनआईटी परिसर में होने वाली संगोष्ठी का उद्घाटन केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर बादल करेंगी। पूरे देश में इस योजना से करीब 32 लाख लोगों को फायदा होगा। इसके लिए केंद्र सरकार हर माह करीब 1200 करोड़ रुपए का फंड देगी। पेंशनरों को पहुंचाने के लिए बस सुविधा मुहैया कराई गई है। दो बस लुधियाना, दो अमृतसर, दो होशियारपुर, दो फगवाड़ा और दो जालंधर बस स्टैंड से रवाना होगी। पेंशनरों को सम्मानित किया जाएगा। अभी तक पेंशनरों को न्यूनतम 55 रुपए तक मिलता था। इस स्कीम से उन्हें अधिक फायदा होगा। एक सितंबर यह योजना लागू हो रही है। सभी के खाते में एक सितंबर तक पैसा पहुंच जाएगा। पूरे देश में 34 स्थानों पर इसे एक साथ शुरू किया जा रहा है। इस मौके पर पीएफ कमिश्रर धीरज गुप्ता उपस्थित रहे।
जानकारी देते रीजनल पीएफ कमिश्नर एमएस कालिया।