पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजी सिक्योरिटी स्टाफ ने एनआईटी में किया प्रदर्शन

निजी सिक्योरिटी स्टाफ ने एनआईटी में किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनआईटीमेंतैनात एसआईएस सिक्योरिटी सर्विसेज के गार्डों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। अगस्त और सितंबर महीने का वेतन मिलने के कारण गुस्साए गार्डों ने दो घंटे तक नारेबाजी की और जल्द वेतन देने की मांग की। बाद में शाम तक वेतन मिलने के आश्वासन के बाद धरना हटाया।

इससे पहले मौके पर पहुंचे रजिस्ट्रार बीएस कैंथ ने सुरक्षा गार्ड को समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने उनकी एक नहीं सुनी। फिर बाद में उन्होंने कंपनी के ब्रांच आफिसर नरोत्तम पांडेय से फोन पर बात करके मामले को खत्म करने का अल्टीमेटम दिया। इसके बाद करीब एक घंटे बाद नरोत्तम पांडेय मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शाम तक खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद गार्ड ड्यूटी पर लौटे। गार्डों ने बताया कि अगस्त और सितंबर महीने का वेतन अभी तक नहीं दिया गया है जिसकी वजह से प्रदर्शन किया गया। एक से लेकर दस तारीख तक वेतन दिए जाने वादा किया गया है। सुबह आठ बजे से लेकर साढ़े दस बजे प्रदर्शन चला।