पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिम्स की तीसरी मंजिल से गिरकर गार्ड ने दम तोड़ा

पिम्स की तीसरी मंजिल से गिरकर गार्ड ने दम तोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| पिम्सअस्पताल की तीसरी मंजिल से जमीन पर गिरकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। होशियारपुर के गांव वडियाला का रहने वाला हरमेल सिंह (38) जी4एस सेक्योर सॉल्यूशन कंपनी में 2005 से था। शुक्रवार को हरमेल की तीसरी मंजिल स्थित डरमेटोलॉजी, ईएनटी साइकेट्रिक वार्ड में मनोज कुमार के साथ ड्यूटी थी। रिश्तेदार सतीश ने कहा कि रात को मानसिक रोगी के साथ हरमेल सिंह की बाथरूम में लड़ाई हुई। उसने तीसरी मंजिल से उसे फंेका। थाना सात के एसएचओ हरदयाल सिंह जब मृतक के रिश्तेदार सतीश के बयान ले रहे थे, प|ी कश्मीर कौर ने हत्या होने का आरोप लगाया है। सिक्योरिटी कंपनी के मैनेजर अनिल पुरी का कहना है कि मामले जांच करवाएंगे।

खूनके निशान नहीं थे : जिसजगह पर हरमेल सिंह गिरे थे, वहां पर खून का एक भी निशान नहीं था। चर्चा थी कि मानसिक रोगी ने गार्ड धक्का दिया।