- Hindi News
- अदर्स स्टेट व्हीकल को हाई सिक्योरिटी प्लेट नहीं लगेगी
अदर्स स्टेट व्हीकल को हाई सिक्योरिटी प्लेट नहीं लगेगी
parveen.kumar@dbcorp.in
ट्रांसपोर्टसेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल ने नए आर्डर के बाद डीटीओ दफ्तर में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की विंडो पर भीड़ दोगुनी हो गई है। इनमें दूसरी स्टेट के लोग भी हैं, जिन्हें एग्रो इंपैक्स कंपनी ने प्लेट लगाने से मना कर दिया है।
उनके पास केवल पंजाब में रजिस्टर्ड गाड़ियों पर ही प्लेट लगाने के अधिकार हैं। ऐसे रोजाना 25 से 30 केस रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आर्डर के बाद मई 2012 में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट शुरू की गई थी। जालंधर में दिल्ली की एग्रो इंपैक्स आईटी कंपनी को प्लेट लगाने का ठेका दिया गया। केवल पीबी यानी पंजाब की आरसी के ही प्लेट बनाने का कांट्रेक्ट है। पंजाब के अंदर एक जिले से दूसरे में जाकर तो ऑनलाइन रिक्वेस्ट करके प्लेट लगा सकते हैं, लेकिन पड़ोसी राज्यों के वाहनों पर नहीं। इसी बीच ट्रांसपोर्ट विभाग के अफसरों ने साफ कर दिया है कि पड़ोसी राज्य की गाड़ी को नंबर प्लेट वहीं पर जाकर लगवानी होगी।
- अनुरागअग्रवाल, सेक्रेटरी,ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट
-क्या हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर डेडलाइन बढ़कर 31 मार्च 2015 हुई है?
अनुराग: नहीं।अभी हम लीगल पहलुओं पर विचार कर रहे हैं।
-आपने नोटिस जारी करके कहा है कि 31 अगस्त को डेडलाइन खत्म हो गई है। प्लेट लगाने पर चालान कटेगा?
अनुराग-जी,हमने सुप्रीम कोर्ट के आर्डरों के अनुसार 31 अगस्त, 2014 तक नंबर प्लेट लगाने को कहा था। अब ये तारीख गुजर चुकी है। नंबर प्लेट लगाने वालों के चालान काटने का नियम है।
-अदर स्टेट की गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट कहां लगेगी?
अनुराग- हमपंजाब में रजिस्टर्ड गाड़ियों पर ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाते हैं। अदर स्टेट वालों को वा िस अपने शहर जाकर प्लेट लगानी होगी।
-वापस अपने स्टेट जाकर गाड़ी को प्लेट लगवाना तो लंबा प्रोसीजर हो गया है?
अनुराग- अभीतो यही प्रावधान है कि अपने स्टेट जाकर ही प्लेट लगेगी।
-भविष्य में राहत देने को लेकर अदर स्टेट के वाहनों को लेकर योजना?
अनुराग - अभी कोई प्रावधान नहीं है।
प्लेट नहीं तो चालान
लोगों को बैरंग लौटाया जा रहा डीटीओ दफ्तर से
माॅडलटाउन से आए थे विक्रांत कौल। वह जेएंडके से जालंधर शिफ्ट हुए हैं। उनकी मारुति कार को नंबर प्लेट जेएंडके जाकर ही लगेगी। हरियाणा की इनोवा कार खरीद चुके ट्रांसपोर्टर हैप्पी ग