पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैनब्रो चौक में लगी आॅटोमैटिक ट्रैफिक लाइट्स

मैनब्रो चौक में लगी आॅटोमैटिक ट्रैफिक लाइट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैनब्रोचौकपर गुरु तेग बहादुर नगर की एक एनजीओ अवतार सिंह फाउंडेशन ने आटोमैटिक ट्रैफिक सिगनल लगवा दिए हैं। इन ट्रैफिक लाइट्स का उद्घाटन शुक्रवार को निगम कमिश्नर एमएस छतवाल ने किया। निगम के एक्सईएन स्ट्रीट लाइट इंचार्ज लखविंदर सिंह ने बताया कि इस चौक में ट्रैफिक की भारी समस्या है। इसलिए फाउंडेशन ने अपने पैसे से ट्रैफिक लाइट लगवाने के लिए प्रस्ताव दिया था।

निगम ने उनको मंजूरी दे दी। फाउंडेशन ने पांच लाख रुपए की लागत से यह लाइटें लगवाई हैं और दो साल तक इसका मेंटेनेंस भी वही करेंगे। लोगों को तीस सेंकेड के लिए रुकना होगा। चौक में बना सीमेंट गोलदायरा भी नहीं हटाया गया है। अगर जरूरत पड़ेगी तो उसे हटा दिया जाएगा।