पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दफ्तर में सारा काम हिंदी में होना चाहिए : धीरज गुप्ता

दफ्तर में सारा काम हिंदी में होना चाहिए : धीरज गुप्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्मचारीभविष्य निधि संगठन दफ्तर में हिन्दी पखवाड़ा मनाया गया। इसमें प्रतियोगिताओं के विजेताओं उपविजेताओं को इनाम बांटे गए। दफ्तर में 75 फीसदी से अधिक हिन्दी में काम करने वालों को नकद इनाम दिए गए।

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त धीरज गुप्ता धीरज गुप्ता ने कहा कि हिन्दी केवल इस महीने तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए। इसे बारह महीने प्रयोग में लाना चाहिए। सभी पत्र हिंदी में ही जारी हाेने चाहिए। आज हिंदी मात्र औपचारिकता बन कर रह गई है, जबकि यह सबको आपस में जोड़ने वाली भाषा है। लेखक पत्रकार सिमर सदोष ने कहा कि संविधान में देवनागरी लिपि में हिन्दी को संघ की राजभाषा घोषित किया गया है। इस मौके पर कविता गोष्ठी भी हुई। मौके पर सहायक आयुक्त एनके जैन, सहायक आयुक्त पीके बंसल, इंदु शर्मा, पंकज सरपाल, रेणु महाजन, रमेश प्रभाकर, गुड्डू झा उपस्थित रहे।