पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे कालोनी में हेल्थ इंस्पेक्टर दफ्तर में लगाए गए 50 पौधे

रेलवे कालोनी में हेल्थ इंस्पेक्टर दफ्तर में लगाए गए 50 पौधे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | रेलवेकालोनी रोड पर नए बने चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर आफिस परिसर में वीरवार को सीएचआई डीपी मीणा की अगुवाई में पौधरोपण किया गया। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के डिवीजनल कन्वीनर रमेश भल्ला ने पौधा लगाकर इसकी शुरुआत की। डीपी मीणा समेत उन्हें कर्मचारियों ने पूरे परिसर में अलग-अलग तरह के पौधे लगाए। रमेश भल्ला ने बताया कि इंसान को अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। इस पर सीएचआई डीपी मीणा ने कहा कि मैं अपने सभी साथियों के साथ संकल्प लेता हूं कि परिसर में लगे सभी पचास पौधों को सूखने नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर बलबीर, परमपति, आशा, कुलदीप कौर, दर्शना, माया, सुदेश, फतेहचंद, अशोक, सुनील, सीमा, गायत्री, गुरमीतो उपस्थित रहे।

फिरफेल हुआ सिटी स्टेशन का पैनल, मैनुअल चलाई गाड़ियां

जालंधर | सिटीरेलवे स्टेशन का पैनल शुक्रवार सुबह एक बार फिर साढ़े छह बजे फेल हो गया। जिसकी वजह से ट्रेनों को मैनुअल चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे से लेकर पौने सात बजे तक पैनल फेल रहा। इसमें सचखंड समेत दूसरी ट्रेनों को डिप्टी एसएस के मैनुअल सिग्नल के सहारे चलाया गया। मालूम हो कि तीन दिन से लगातार पैनल फेल हो रहा है। बुधवार को एक घंटे के लिए जबकि वीरवार को चार घंटे के लिए पैनल फेल हुआ था।