पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजनेसमैन रवि माटा को सुबह मिली बेल

बिजनेसमैन रवि माटा को सुबह मिली बेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वरयामनगरमें शुक्रवार को पड़ोसी से झगड़े के मामले में गिरफ्तार बिजनेसमैन रवि माटा को सुबह कोर्ट से जमानत मिल गई। एसएचओ का दावा है कि जिमखाना क्लब की एक्जीक्यूटिव मेंबर अनु माटा के पति रवि रात को थाने रहे। हालांकि अनु माटा का कहना है कि उनके पति पर अमन शांति भंग करने का केस दर्ज नहीं हुआ और ही गिरफ्तारी पड़ी। जब उनसे कहा कि एसएचओ तो गिरफ्तारी कह रहे हैं तो बोलीं कि आप केस वाली बात का जिक्र ही मत करिए।

वरयाम नगर की अनु माटा ने बताया कि उन्होंने कुछ साल पहले घर का कुछ हिस्सा रणजीत कौर को बेच दिया था, जिसे बाद में बलदेव कुमार ने महिला से खरीद लिया। उनके साथ बलदेव का कोई केस नहीं चल रहा है। शुक्रवार रात उनके घर एक व्यक्ति आया। वह पति को बोला-पता चला है कि आपने घर बेचना है। उनके पति ने बेचने की बात कहकर वापस भेज दिया। वह बलदेव के पास गया। उन्हें शक पड़ा कि बलदेव ने ही उसे भेजा था। वह पूछने गए तो बलदेव ने उनके पति के पैर पर कार चढ़ा दी। उनके अंगूठे पर चोट लगी। कुछ देर बाद बलदेव पुलिस लेकर गया। पुलिस ने पति को थाने बुलाया। बातचीत के बाद घर भेज दिया और सुबह आने को कहा। अगर पुलिस ने केस दर्ज किया तो दूसरे पक्ष पर क्यों नहीं किया।

थाना छह के एसएचओ निर्मल सिंह ने कहा कि पुलिस ने उन्हें थाने बुलाया और अमन शांति भंग करने का केस दर्ज किया। सारी रात वह थाने रहे अदालत से उन्हें जमानत मिल गई। गौरतलब है कि वरयाम नगर में बलदेव कुमार और रवि माटा के बीच झगड़ा हो गया था। बलदेव ने गाली-गलौज, मारपीट और रवि ने उनके पैर पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाया था।