पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी ने पिता पर फिनाइल पिलाने का आरोप लगाया

बेटी ने पिता पर फिनाइल पिलाने का आरोप लगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेरकामिल्कप्लांट के पास स्थित गुरु अमरदास नगर की महिला ने पिता पर जबरन फिनाइल पिलाने का आरोप लगाया है। युवती को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

किरन (24) ने बताया कि उसके पिता का सोफी पिंड के पास स्थित दीनपुर की एक महिला के साथ संबंध चल रहा है और वहीं रह रहे हैं। 3 साल पहले कोर्ट ने पिता को घर वापस जाने और बच्चों को खर्चा देने का फैसला सुनाया था लेकिन पिता ने फैसला नहीं माना। मई महीने में परागपुर थाने में राजीनामा हुआ, कि उसके पिता भविष्य में कभी भी उक्त महिला के साथ संपर्क नहीं रखेंगे। उसके बाद पिता घर वापस गए, लेकिन पिछले कुछ दिनों से फिर से महिला से बातचीत करने लगेे। महिला से कहते कि बेटी की शादी के बाद वह उसके पास जाएंगे। 10 दिनों से उसके पिता उस पर शादी का दवाब बना रहे थे। उसने पिता को कहा कि अभी पढ़ाई करेगी शादी नहीं। इसी बात पर पिता ने उसके मुंह में फिनाइल की बोतल उल्टा दी। उसके बड़े भाई राकेश ने आकर उसकी जान बचाई और थाना एक में शिकायत दी। लेकिन किरन का आरोप है कि पुलिस ने सिर्फ शांति भंग करने की धारा लगाकर उसके पिता को गिरफ्तार किया है।