- Hindi News
- मकसूदां से वर्कशॉप तक कई वाहनों को मारी टक्कर
मकसूदां से वर्कशॉप तक कई वाहनों को मारी टक्कर
खड़े ट्रक से टकरा कर ट्रैक्टर चालक जख्मी
लोगों ने एक आदमी को ड्राइवर समझ पीटा
भास्करन्यूज |जालंधर
शराबकेनशे में धुत्त होकर मकसूदां चौक से वर्कशॉप चौक तक एक ड्राइवर ने मौत की ट्रैक्टर-ट्राली दौड़ाई। वह नशे में चूर था और रास्ते में कई वाहनों को टक्कर मारता जा रहा था।
वर्कशॉप चौक के पास खड़े ट्रक में उसने ट्राली दे मारी, जिससे लोग बाल-बाल बच गए। हादसे में शराबी ड्राइवर खुद घायल हुआ है। हालांकि वहां पर भीड़ में खड़े एक आदमी को लोगों ने ट्राली ड्राइवर समझकर पीट दिया। मार खाने के बाद वह आदमी खुद ही घर लौट गया। गुरु अमरदास नगर के रहने वाले राजनदीप ने बताया कि वह सूरानुस्सी की तरफ से रहे थे। उन्होंने देखा कि उक्त ड्राइवर बहुत तेजी से ट्राली चला रहा था। पहले उसने एक कार वाले, फिर आइसक्रीम चालक, रिक्शा चालक और फिर बाइक सवार को टक्कर मारी। वह और कुछ लोग उसे रोकने के लिए पीछे लग गए। वहां से वर्कशॉप चौक तक वह दौड़ाता आया। चौक के पास उसने एक बाइक को टक्कर मारी और फिर खड़े ट्रक से जा टकराया। बाइक चालक गुरदेव नगर के दविंदर को चोटें लगी है। लोगों ने ट्राली ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया है।
खड़े ट्रक से टकराकर ट्रैक्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे पहले एक बाइक सवार को भी टक्कर मारी।