पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शुक्रवार रात तीन जगह ताले तोड़कर चोरी

शुक्रवार रात तीन जगह ताले तोड़कर चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा नेता रवि महेन्द्रू के दफ्तर से चोरी

मखदूमपुरा, लाडोवाली रोड और सोढल रोड पर वारदात

भास्करन्यूज | जालंधर

शहरमेंचोरों का आतंक लगातार जारी है। शुक्रवार रात भी शहर में चोर गिरोह ने तीन दुकानों के ताले तोड़े। दो से वह सामान चुरा ले गए, जबकि एक दुकान में चोरी होने से बच गई। मखदूमपुरा मोहल्ले में चोरों ने मोबाइल दुकान, सोढल रोड पर इलेक्ट्रिकल शॉप और सोढल रोड पर एक दुकान में वारदात की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मखदूमपुरा के गंगा मोबाइल सेंटर के मालिक बिल्ला ने बताया कि रात उन्होंने साढ़े नौ बजे दुकान बंद की थी। सुबह लौटे तो दुकान के ताले टूटे पड़े थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर दुकान से 30 नए-पुराने मोबाइल, 20 हजार रुपए और 20 हजार के ही मेमरी कार्ड चुरा ले गए। दुकान से कुछ ही दूरी पर लगे एक सीसीटीवी में 3 चोर हाथ में लिफाफा लेकर जाते दिखाई दिए हैं। वहां के सिक्योरिटी गार्ड ने उन पर डंडा भी मारा था।

इसी तरह चोरों ने लाडोवाली रोड पर यूनिक इंटरप्राइजेज पर धावा बोला। मालिक कश्मीर सिंह ने बताया कि सुबह लौटे तो ताले टूटे पड़े थे। चोर दुकान से तीन आरओ, यूपीएस और टूटियां चुरा ले गए। वहीं सोढल रोड पर चोरों ने जसबीर ऑटो वर्क पर धावा बोला। चोरों ने शटर के ताले तोड़े, मगर कुछ चुराकर नहीं ले गए। जैसे चोरी के समय कोई गया हो।

चोरी के बारे में जािनकारी देता रवि महेन्द्रू का बेटा।

लाडोवाली रोड | यूनीकइंटरप्राइजेज से तीन आरओ, यूपीएस और टूटियां चोरी।

मखदूमपुरा| गंगामोबाइल सेंटर से चोर 30 मोबाइल और 20 हजार रुपए ले गए।