पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शास्त्री मार्केट चौक के पास टायर दुकान में लगी आग

शास्त्री मार्केट चौक के पास टायर दुकान में लगी आग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | शास्त्री मार्किट चौक के पास एक टायर दुकान में शनिवार रात आग लग गई। आग से करीब पंद्रह मिनट पहले ही मालिक दुकान बंद कर गए थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। जे.एस टायर के मालिक भोला शंकर ने बताया कि वह 9.15 बजे दुकान बंद करवाकर घर चले गए थे। कुछ समय बाद ही उन्हें मनी ढाबा के मालिक का फोन गया। उन्होंने शटर से धुंआ निकलता देखा था। वह मौके पर पहुंचे और दुकान खोली तो वह धू-धू कर जल रही थी। फायर ब्रिगेड ने आग बुझा दी। आग से करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है।