मजाक से चिढ़कर दोस्त पर हमला
जालंधर | रामामंडीमें दोस्तों में हुए मजाक से खफा युवक ने इलेक्ट्रीशियन को तलवार मार दी। उसे जख्मी हालत में सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
रामामंडी के एकता नगर के रहने वाले सुनील कुमार (23) ने बताया कि रामामंडी पुल के नीचे वह दोस्तों को साथ खड़ा था। तभी दोस्तों में हो रहे मजाक से खफा होकर उसका एक दोस्त चला गया। थोड़ी देर के बाद सुनील पैदल जा रहा था, तभी गणेश स्वीट्स शाप के पास बाइक पर आए उक्त दोस्त और उसके एक अन्य साथी ने उसको घेर लिया और उस पर तलवारों से हमला कर जख्मी कर दिया।