- Hindi News
- ग्रीन एवेन्यू में दो दोस्तों पर तेजधार हथियारों से हमला
ग्रीन एवेन्यू में दो दोस्तों पर तेजधार हथियारों से हमला
जालंधर| ग्रीनएवेन्यू में इलाके के युवक और उसके आठ साथियों ने दो प्लंबरों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। काला सिंघा रोड स्थित ग्रीन एवेन्यू के प्लंबर रवि कुमार ने बताया कि बस्ती दानिशमंदा में रहने वाला उसका दोस्त पंकज उसके घर आया था। तभी उसके घर आए युवकों ने दोनों को पीट दिया। रवि ने कहा कि इलाके का रहने वाला उक्त युवक उसकी 17 साल की बहन को घूरता रहता था। दो महीने पहले उन्होंने किराए का मकान शिफ्ट कर दूसरी गली में घर ले लिया था। इसी कारण रंजिश रखता था।