- Hindi News
- यूके डेलीगेट को पुलिस ने कुर्सी से उठाया
यूके डेलीगेट को पुलिस ने कुर्सी से उठाया
नकोदर का संदीप ग्लेडिएटर, एक सीजन की कमाई 55 लाख
akhand.pratap@dbcorp.in
कबड्डीअब पंजाब के गांवों का खेल नहीं रह गई। यह इंटरनेशनल स्तर पर अपना मुकाम बना रही है। इससे कई खिलाड़ियों के लिए आमदन के ऑप्शन भी खुले। नकोदर के गांव नंगल अंबियां के 32 वर्षीय संदीप सिंह आज कबड्डी से ही साल में करीब 55 लाख रुपए कमा रहे हैं। अब इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में सेटल्ड संदीप सिंह कहते हैं कि उन्होंने 2004 में कनाडा के टोरंटो से कबड्डी खेलनी शुरू की थी। इसके साल बाद वह इंग्लैंड के टेलफोर क्लब के साथ जुड़ गए। अब कनाडा, यूएसए, इंग्लैंड और भारत के कई क्लबों के साथ जुड़ें है और पूरे साल बिजी रहते हैं।
विदेशी मीडिया में वह संदीप ग्लेडिएटर के नाम से मशहूर हैं। तीन साल से इंग्लैंड में बेस्ट स्टॉपर का खिताब जीतते रहे हैं। बताते हैं कि मई, जून और जुलाई में इंग्लैंड, अगस्त में कनाडा और सितंबर-अक्टूबर में यूएसएस में कबड्डी होती है। दिसंबर, जनवरी, फरवरी, मार्च में भारत में कबड्डी के टूर्नामेंट होते हैं। वह स्कूल टाइम में भी पंजाब के बेस्ट स्टॉपर का खिताब जीत चुके हैं। पिता सरदार स्वर्ण सिंह गांव में खेती करते हैं। दो भाई हैं। एक उनका जुड़वां भाई है, जो पेरिस में कुक है। सबसे बड़े भाई अंग्रेज सिंह इंडियन आर्मी में हैं। संदीप ने पिछले साल शाहकोट की रूपिंदर से अरेंज मैरिज की है।
जख्मी हुए जैरो, तो हार गया वैंकूवर|वैंकूवर लायंसके टॉप रेडर का दबदबा रखने वाले जैरो चावेज के शनिवार के मैच में घायल होने की वजह से टीम एक अंक से लाहौर लायंस से हार गई। टीम ऑनर का कहना है कि यदि मैच में जैरो चावेज होते तो हम यह मैच निश्चित रूप से जीत जाते।
सेकेंड मैच
होटल छोड़कर घर की रोटी खाते है संदीप
यूनाइटेडसिंग्स की तरफ से खेल रहे संदीप टीम के साथ होटल में नहीं रुकते हैं। वह घर में परिवार के साथ रह रहे हैं। कहते हैं - बड़ी मुश्किल से तो घर आने का मौका मिलता है। मैं तो अपनी मां कश्मीर कौर के हाथ के सरसों का साग और मक्के की रोटी खाता हूं
मैच के दौरान खालसा वारियर्स के प्लेयर को स्टॉप करते संदीप।
पावर रेडर ऑफ डे
बलवानसिंह, वैंकूवर लायंस
बेस्ट स्टॉपर
गगनदीपसत्ती, वैंकूवर लायंस, 2 स्टॉप
बेस्ट स्टॉपर
गुरप्रीतसिंह, खालसा वारियर्स
बेस्ट रेडर
शफीकअहमद चिश्ती, 24 रेड
मैन आफ मैच
मंजोतसिं