पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिश्वत के आरोप में मोहल्ला प्रधान पर केस दर्ज, गिरफ्तार

रिश्वत के आरोप में मोहल्ला प्रधान पर केस दर्ज, गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोकलप्वाइंट में चार दिन पहले हुए सड़क हादसे में एक मोहल्ला प्रधान पर चार हजार रुपए रिश्वत खाने का आरोप लगा है। थाना आठ पुलिस ने पीड़ित की प|ी के बयानों पर मोहल्ला प्रधान को पकड़ लिया और केस भी दर्ज कर दिया। आरोपी की पहचान कुलियां मोहल्ला के रहने वाले गरीब दास के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके साथी सब्जी विक्रेता नेता सूबेदार यादव पर साजिश का केस दर्ज किया है। हालांकि केस दर्ज होने के बाद महिला बोली कि उसके घर से चार हजार रुपए मिल गए हैं, वह प्रधान को छोड़ दें। पुलिस ने प्रधान उस महिला की कोई बात नहीं सुनी।

शीतल नगर की राम सुंदरी ने बताया कि चार दिन पहले उसके पति राम उदेश को एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पति के चोटें लगी थी और वह अस्पताल दाखिल थे। शनिवार को थाने में राजीनामा था। वह कुलियां मोहल्ला के प्रधान गरीब दास को साथ ले गई। उन्होंने वाहन चालक से 20 हजार मांगे, लेकिन दूसरे पक्ष ने 12 हजार देने की बात कही। बाद में उन्होंने 16 हजार रुपए दे दिए। वह घर गई। उसने पैसे नहीं गिने थे। उसे शक था कि गरीब दास ने 12 हजार ही दिलवाए हैं। उसने गरीब दास के खिलाफ शिकायत दे दी। पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। घर जाकर उसने पैसे चेक किए तो वह 16 हजार ही निकले। उसने पुलिस को उसे छोड़ने के लिए कहा, मगर वह नहीं माने। एसएचओ सुखजीत सिंह का कहना है कि महिला ने बयान लिखवाए थे कि उसे 12 हजार देकर गरीब दास ने घर भेज दिया था। कहा था चार हजार उसके बनते हैं।