पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्रह्मज्ञान ही सच्चे गुरु की सच्ची कसौटी है : साध्वी रािधका

ब्रह्मज्ञान ही सच्चे गुरु की सच्ची कसौटी है : साध्वी रािधका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| दिव्यज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से बड़िंग जालंधर कैंट में सत्संग समागम करवाया गया। इसमें संस्थान की प्रवक्ता साध्वी राधिका भारती और साध्वी ब्रह्म्प्रीता भारती ने गुरु रविदास जी के जीवन और उनकी वाणी पर आधारित विचार से अवगत कराया।

साध्वी राधिका ने कहा कि गुरु रविदास जी ने समस्त मानव जाति को माया से निरासक्त भाव से ऊपर उठकर सत्य का संदेश दिया है। उन्होंने कहा, महापुरुषों और ग्रंथ शास्त्रों के अनुसार हमारे त्रिकुटि मंडल के पीछे एक अनंत अलौकिक संसार है। इसमें संपूर्ण ब्रह्माण्ड और उसका रचनाकार ब्रह्मा समाया है पर हम इस संसार में स्वयं प्रवेश नहीं कर सकते। एक पूर्ण गुरु के पास ही इस संसार के मुख्य द्वार की चाबी है। वे ही हमारा यह द्वार खोलकर इस संसार में प्रवेश करवा सकते हैं। साध्वी जी ने कहा कि ब्रह्मज्ञान ही सच्चे गुरु की सच्ची कसौटी है। इसके अलावा अगर कोई कुछ देता है तो समझ लेना, कहीं कहीं अपूर्णता है। समझौता है।

इस मौके पर पूर्व केबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, तिलकराज पप्पू, मनदीप जस्सल(कौंसलर), अाशीष चोपड़ा, अमरजीत सिंह, रूप लाल, हनी बिरदी, महिन्द्रपाल, रमेश कुमार कन्नौजिया, सविता, बिमला, कमल किशोर, गौरव, विशाल भी थे।

सत्संग में विधायक मनोरंजन कालिया विशेष तौर पर पहुंचे। -भास्कर