- Hindi News
- इंसान खुद परेशानियां पैदा करता है : साध्वी
इंसान खुद परेशानियां पैदा करता है : साध्वी
जालंधर | विमलधाम चेरिटेबल ट्रस्ट दीन दयाल उपाध्याय नगर में साध्वी लक्ष्यदीप चातुर्मास सेवा समिति यूनिट चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजन किया जा रहा है। इसमें साध्वी लक्षिता और साध्वी दिप्ती ने कहा कि की मनुष्य जीवन का सत्य के बिना गुजारा नहीं है। सत्य का बिछुड़ा दिन में मिलता है रात में। पानी हमेशा अपने वेग से आगे बढ़ता है। कभी वापिस उस जगह से नहीं गुजरता। उसी प्रकार जुबान से निकला हुआ सत्य वापस नहीं आता। सभी परेशानियां इंसान अपने लिए खुद पैदा करता है। जिसका हल सत्य के द्वारा ही किया जा सकता है। वर्तमान में आप जी सकते हो, लेकिन यही वर्तमान बीत गया तो दोबारा कभी नहीं लौटेगा। साहिल सहगल और राकेश जैन ने बताया कि आने वाले दिनों में नवरात्रि की घट स्थापना की जाएगी। साध्वी नवरात्रों की विधि और महत्व सुबह साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक प्रवचनों से बताएंगी। इस दौरान डाॅ. शशिभूषण, डाॅ. सुभाषचंद्र, यशपाल जैन, जगदीश राय जैन, अरविंद, पिंकी, अंजू जैन मौजूद रहे।
साध्वी लक्षिता और साध्वी दिप्ती ने कहा कि की मनुष्य जीवन का सत्य के बिना गुजारा नहीं है।