पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां त्रिपुरमालिनी के दरबार में 234वीं साप्ताहिक चौकी

मां त्रिपुरमालिनी के दरबार में 234वीं साप्ताहिक चौकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | श्रीसिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर परिसर स्थित मां त्रिपुरमालिनी के दरबार में 234वीं साप्ताहिक चौकी हुई। गायक महंत सौदागर मल कोमल एंड पार्टी ने महामाई का गुणगान किया। उन्होंने गणेश वंदना से संध्या का आगाज करते हुए कर जोत दा दर्शन, मां दवारे आए भक्त दूरों-दूरों.. भजनों से भक्तिमय माहौल बनाया। कमेटी सदस्यों ने मंडली को मां की चुनरी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यहां प्रसिद्ध भजन लेखक बलवीर निर्दोष, बलदेव आनंद, सौरव शर्मा, मनीश शर्मा, विशाल शर्मा, मुनीश यादव, इंद्रजीत सिंह राही, राकेश महाजन, पवन मेहता, नीटू चोपड़ा, चंद्र शेखर, हरप्रीत सिंह, सतपाल बठला, सुनील अरोड़ा, राम आहुजा, राकेश कुमार सोनू, वरिंदर भाटिया, प्रदीप पुजारी, सीमा मल्होत्रा, पूनम आनंद, लीना महाजन, मंजू शर्मा मौजूद रहे।