प्रेस सचिव बने अशोक कुमार
जालंधर | एंटीकरप्शन सैल की मीटिंग बाजार शेखां में वैरायटी शोरूम में हुई। इसमें अशोक कुमार छोटा अली मोहल्ला को सैल का प्रेस सचिव बनाया गया। प्रधान पवन कुमार ने कहा कि जल्द ही सैल की तरफ से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मौके पर वरिंदर शर्मा, सोढी गिल, विनोद वालिया, हेमराज, रवि सोढी, बृज वरुण, सिमरनजीत सिंह, जगजीत सिंह, हनी वर्मा भी थे।