पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एपीजे में संगम मिस्टर और राधिका मिस फ्रेशर

एपीजे में संगम मिस्टर और राधिका मिस फ्रेशर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एपीजेइंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्निकल कैंपस में एमबीए-1 के स्टूडेंट्स के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। स्टूडेंट्स ने डांस, गेम और सिंगिंग कम्पीटिशन में हिस्सा लिया। इसमें राधिका मारवाह मिस फ्रेशर और संगम संधू मिस्टर फ्रेशर बने। परव नारंग मिस्टर हैंडसम, ईशा सैनी मिस गॉर्जियस, तनाइमा मिस ब्यूटीफुल स्माइल, नितिन और रितपाल बेस्ट ड्रेसिंग स्टाइल, गगन और राजविंदर को मिस्टर और मिसेज बेस्ट वॉक चुने गया।

डॉ. राजेश बग्गा, डायरेक्टर एपीजेआईएमटीसी ने कहा कि नए स्टूडेंट्स के लिए फ्रेशर पार्टी का मतलब सिर्फ डांस और खाना पीना नहीं होता। दरअसल यह पुराने और नए स्टूडेंट्स का एक दूसरे को जानना और समझना है। ताकि जूनियर्स की एक नए कॉलेज में सीनियर्स से दोस्ती हो जाए। फ्रेशर पार्टी के बाद नए स्टूडेंट्स के लिए तो कैंपस और ही सीनियर्स अजनबी नहीं रहते। उन्होंने कहा कि सत्र का आगाज उल्लास से हुआ है, उम्मीद है कि स्टूडेंट्स इतना ही मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और जीवन में आगे बढ़ेंगे।

एपीजे इंस्टीट्यूट में मिस फ्रेशर रािधका को सम्मानित किया गया।