- Hindi News
- अमृतसर को हरा जालंधर ने जीता कटोच शील्ड ट्राॅफी का पहला मैच
अमृतसर को हरा जालंधर ने जीता कटोच शील्ड ट्राॅफी का पहला मैच
जालंधर|कटोच शील्डट्राॅफी का पहला मैच जालंधर और अमृतसर की टीम के बीच अमृतसर में खेला गया। इसमें जालंधर ने अमृतसर को नौ विकेट से हराकर मैच जीत लिया। जालंधर के आल राउंडर तरुवर कोहली ने दूसरी पारी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए करते हुए 19 रन देकर चार विकेट झटके और नॉटआउट 58 रन बनाए। सुभेक गिल ने 30 रन देकर चार विकेट और 19 रन देकर योगेश कुमार ने दो विकेट लिए। पहली पारी में 17 रन की बढ़त लेकर चल रही अमृतसर की टीम दूसरी पारी में मात्र 112 रन पर धराशायी हो गई। बैटिंग में जालंधर के ही अभिषेक गुप्ता ने दूसरी पारी में नॉटआउट 50 रन बनाए।