- Hindi News
- नॉर्थ जोन बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए 7 राज्यों की टीमें कल पहुंचेंगी
नॉर्थ जोन बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए 7 राज्यों की टीमें कल पहुंचेंगी
नकुल, गोरांग, शिवम और दिलप्रीत विनर
जिलाजालंधर जूडो एसोसिएशन की तरफ से दो दिवसीय जिला स्तरीय जूडो चैंपियनशिप शनिवार से शुरू हुई। पहले दिन विधायक परगट सिंह ने चैंपियनशिप का उद्घाटन कर अंडर-17 में खिलाड़ियों के मुकाबले करवाए।
सब जूनियर में 30 किलो सब जूनियर वर्ग में लॉ ब्लॉसम स्कूल का नकुल पहले, इसी स्कूल का दिलदार दूसरे, एपीजे स्कूल का वैभव जैन और ला ब्लॉसम स्कूल के भव्य ने तीसरा, 35 किलो इनोसेंट हार्ट्स के गोरांग ने पहला, ला ब्लॉसम स्कूल के भावेश ने दूसरा, इनोसेंट हार्ट्स के चिराज और ला ब्लॉसम के भावेश ने तीसरा, 40 किलो में लाडोवाली रोड के शिवम ने पहला, चक्क कलां के मनोज गिल ने दूसरा, पुलिस डीएवी के चित्य पारीक और हरप्रीत नगजा तीसरे, 45 किलो में लांबड़ा के दिलप्रीत सिंह ने पहला, ला ब्लॉसम के गुरतेज ने दूसरा, लांबड़ा के जगजीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। रविवार को खिलाड़ियों के मध्य सुबह दस बजे से मुकाबले होंगे और पुरस्कार वितरण के साथ समापन होगा। मुकाबलों में 270 खिलाड़ियों ने हिस्सा ले रहे हैं। यहां कुलवीर सिंह सैनी, कुलवंत सिंह, हरनेक सिंह, हरबिंदर पाल, हरमेश लाल, निखिल हंस, अंतर्राष्ट्रीय रेफरी सुरिंदर कुमार, कोच ब्रिज लाल, एसोसिएशन के प्रधान शिव चरण, सेक्रेटरी परमजीत सिंह टक्कर, प्रिंसिपल सुनीता सहोता रंधावा, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान रजिंदर बेरी, लेक्चरर बलविंदर कुमार उपस्थित थे।
ये मुकाबले होंगे
रहीमतुल्ला कप-मेंस केलिए
चड्डाकप-वुमन केलिए
नारंगकप-जूनियर ब्वायजके लिए
शफीकुरैशी कप-जूनियर गर्ल्सके लिए