पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कड़ी सुरक्षा, शाहकोट में भगवान वाल्मीकि क्रांति सेना नहीं फूंक सकी सरकार का पुतला

कड़ी सुरक्षा, शाहकोट में भगवान वाल्मीकि क्रांति सेना नहीं फूंक सकी सरकार का पुतला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवानवाल्मीकि क्रांति सेना पंजाब का शनिवार को पंजाब सरकार का पुतला मलसीयां के मुख्य चौक पर फूंकने का प्रोग्राम था। इसे रद्द करने के लिए सुबह ही डीएसपी शाहकोट अश्वनी कुमार अत्री और इंस्पेक्टर मनजीत सिंह की देखरेख में जिला जालंधर के 300 से ज्यादा पुलिस मुलाजिमों ने मलसीयां से गांव कुलार तक सारा इलाका पुलिस छावनी में तबदील कर दिया। शिरोमणि रंगरेटा दल के पदाधिकारी भी भगवान वाल्मीकि समाज के लोगों को रोकने के लिए पूरे इलाके में फैले हुए थे।

भगवान वाल्मीकि क्रांति सेना पंजाब के प्रधान सरबन गिल, उपाध्यक्ष तरलोक सिंह सहोता, जिला कपूरथला के अध्यक्ष सरबन सभ्रवाल, सीनियर उपाध्यक्ष पंजाब जसवंत सिंह, हल्का शाहकोट के इंचार्ज जसपाल सिंह तेजी, करनैल सिंह परजीया, मेजर सिंह, जगदीश कुमार, सतनाम और टिंकू सादकपुर विभिन्न गांवों से सेना के सैकड़ों की गिनती में समर्थक यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य मकसद शांतिपूर्वक तरीके से मांगपत्र एसडीएम के जरिए सीएम पंजाब तक पहुंचाना था। उनकी मांग है कि गत दिनों भगवान वाल्मीकि आश्रम श्री धूना साहिब, श्री रामतीर्थ अमृतसर में जो विकास बोर्ड की सहमति से महंत बलदेव गिरी जी को पाठशाला का कब्जा दिया गया है, उससे पूरे समाज में रोष है क्योंकि भगवान वाल्मीकि समाज के नुमाइंदों को भरोसे में नहीं लिया गया। उनकी मांग है कि विकास बोर्ड को तुरंत भंग किया जाए। सभी की सहमति से नया बोर्ड बनाया जाए। उन्होंने कहा, संत समाज के मुखी बाबा सेवक नाथ जी को साथ लेकर इंसाफ दिलाया जाए। इस बारे शनिवार देर शाम लोगों ने गांव कोलार में एसडीएम शाहकोट संजीव शर्मा को सीएम पंजाब के नाम मांगपत्र सौंपा।

दूसरी तरफ शिरोमणि रंगरेटा दल पंजाब के प्रधान अमरजीत सिंह, उपाध्यक्ष पवन, हल्का इंचार्ज सुरजीत, राहुल सुल्तानपुरी, गुरप्रीत के अलावा 400 समर्थक मलसीयां चौक में फैले हुए थे। उनका कहना है कि ये लोगों को गुमराह कर रहे हैं जिन्हें रोकना जरूरी था।

तीन सौ से ज्यादा पुलिस मुलाजिमों ने मलसीयां से गांव कुलार तक सारा इलाका पुलिस छावनी में तबदील कर दिया। शनिवार देर शाम लोगों ने गांव कोलार में एसडीएम शाहकोट संजीव शर्मा को सीएम पंजाब के नाम मांगपत्र सौंपा। -भास्कर