- Hindi News
- 22 को आधुनिक पशु अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे मंत्री रणीके
22 को आधुनिक पशु अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे मंत्री रणीके
करतारपुर | पशुपालन डेयरी विकास मंत्री गुलजार सिंह रणीके 22 सितंबर को जिला जालंधर के आधुनिक पशु अस्पतालों की इमारतों का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी पशु पालन विभाग जालंधर के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. जसपाल सिंह घुम्मन ने दी। उन्होंने बताया, 22 को सुबह 11 बजे रेलवे रोड करतारपुर में 20 लाख रुपए की लागत से तैयार सिविल पशु अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। 12 बजे गांव खरल कलां नजदीक भोगपुर के पशु अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान सीपीएस पवन टीनू और पूर्व मंत्री सरवन सिंह फिल्लौर समेत कई अन्य नेता पहुंचेंगे।